6 सितंबर 2012 - 19:30

तेहरान में केन्द्रीय जुमा की नमाज़ में आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन से क्षेत्र और विश्व स्तर पर अमरीका और ज़ायोनी शासन अलग-थलग हो गये हैं.......

तेहरान में केन्द्रीय जुमा की नमाज़ में आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ात्मी ने कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन से क्षेत्र और विश्व स्तर पर अमरीका और ज़ायोनी शासन अलग-थलग हो गये हैं।       उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका और इस्राईल तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन पर झुंझलाहट का शिकार हैं और वह अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल नहीं हो सके हैं, कहा कि इस सम्मेलन के सफल आयोजन से विश्व वासियों पर यह स्पष्ट हो गया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अलग-थलग नहीं है। तेहरान की केन्द्रीय जुमा की नमाज़ के भाषण में आतयुल्लाह सैयद अहमदी ख़ात्मी ने अन्य देशों को तेहरान सम्मेलन में रोकने के अमरीका व इस्राईल के प्रयासों और धमकियों की विफलता की ओर संकेत करते हुए कहा कि विश्व के विभिन्न देशों के उच्चाधिकारियों और नेताओं ने इस सम्मेलन में भाग लेकर इस वास्तविकता को समझ लिया कि जो कुछ उन से कहा गया था वह सब पश्चिम और साम्राजी शक्तियों के संचार माध्यमों का कुप्रचार था।       उन्होंने गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के उदघाटन सामारोह में वरिष्ठ नेता के एतिहासिक भाषण की ओर संकेत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता का भाषण, तार्किक और साहसिक था जिसम  इस बात पर बल दिया गया कि विश्व में न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू होने की आवश्यकता है और फ़िलिस्तीन में एक स्वतंत्र व निष्पक्ष जनमत संग्रह द्वारा फ़िलिस्तीन समस्या का समाधान हो सकता है। ..........166