6 सितंबर 2012 - 19:30

ह्युमन राइट्स वाच ने अपने बयान में कहा है कम से कम 320 शिया 2012 की शुरुआत से अब तक टार्गिट किलिंग का निशाना बन चुके हैं जिनमें से अधिकांश का संबंध (क्वेटा में) हज़ारह समाज से था और एक सौ हत्याएं बलूचिस्तान प्रांत में हुई हैं........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ह्युमन राइट्स वाच ने अपने बयान में कहा है कम से कम 320 शिया 2012 की शुरुआत से अब तक टार्गिट किलिंग का निशाना बन चुके हैं जिनमें से अधिकांश का संबंध (क्वेटा में) हज़ारह समाज से था और एक सौ हत्याएं बलूचिस्तान प्रांत में हुई हैं।एशिया में ह्युमन राइट्स वाच के निदेशक, ब्रॉड आदाम्ज़ (Brad Adams) ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान के शिया समुदाय पर घातक कातिलाना हमलों में बढ़ोत्तरी की ओर इशारा करते हुए कहा है कि हमलावरों का मुकाबला करने और इन हमलों का प्रबंधन करने वाले चरमपंथियों का पीछा करने और उनकी गिरफ्तारी में सरकार की विफलता जाहिर करती है कि सरकार नरसंहार की तुलना में बिल्कुल असमर्थ है।