31 अगस्त 2012 - 11:06

फ़िलिस्तीन अल-यौम के अनुसार ज़ायोनी शासन के उपविदेश मंत्री 'दानी इयालोन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के गुट निरपेक्ष आन्दोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तेहरान की यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा......

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन अल-यौम के अनुसार ज़ायोनी शासन के उपविदेश मंत्री 'दानी इयालोन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के गुट निरपेक्ष आन्दोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तेहरान की यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा कि बान की मून की तेहरान यात्रा और सम्मेलन में बड़ी संख्या में दुनिया के अन्य देशों की भागीदारी, ईरान के खिलाफ इस्राईली नीतियों की हार का संकेत है।
उल्लेखनीय है कि बान की मून से ज़ायोनी शासन और अमेरिका की ओर से तेहरान बैठक में शामिल न होने की मांग के बावजूद संयुक्त राष्ट्र जनरल सेक्रेटरी गुट निरपेक्ष आन्दोलन की बैठक में भाग लेने के लिए तेहरान पहुंचे।

....
166