अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार आज तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की बैठक के अवसर पर लक्ष्य बना कर की जाने वाली हत्याओं में शहीद किए जाने वाले परमाणु वैज्ञानिकों के परिवारों ने प्रेस सम्मेलन में भाग लिया।इस प्रेस कान्फ़्रेंस में परमाणु ऊर्जा एजेंसी में मिस्र के पूर्व प्रतिनिधि यसरा अबू शादी भी उपस्थित हुए।इस संवाददाता सम्मेलन में परमाणु वैज्ञानिक शहीद रौशन की पत्नी ने गुट आंदोलन के सभी देशों से अनुरोध किया कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रखें।इस बैठक में परमाणु वैज्ञानिक रेज़ाई नेजाद की पत्नी ने आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि मेरी बेटी ने अपने पिता को शहीद होते हुए देखा है और उसका पिता निर्दोष शहीद किया गया है क्योंकि वह अपने देश की सेवा कर रहा था।शहीद दारयूश रेज़ाई नेज़ाद की लड़की और शहीद अहमदी रौशन के लड़के ने बैठक में कहा कि हम जीवित राष्ट्र हैं और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते रहेंगे।इस बैठक में आईएईए में मिस्र के पूर्व प्रतिनिधि यसरा अबू शादी ने कहा कि जब तीन महीने का था तो मेरे पिता इस्राइल के साथ युद्ध में मारे गये थे। उन्होंने ईरान के परमाणु शहीदों के परिवार वालों से कहा कि आप बहुत प्रतिबद्ध हैं और अपने बच्चों को प्रोत्साहित कर सकते हैं क्योंकि उन्हें जानना चाहिए कि यह अपराध किन लोगों ने किए हैं। आईएईए में मिस्र के पूर्व प्रतिनिधि अबू शादी ने परमाणु शहीदों के बच्चों को फूलों के गुलदस्ते दिए।.....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-97
हम जीवित राष्ट्र हैं और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते रहेंगे।
28 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 341684
शहीद दारयूश रेज़ाई नेज़ाद की लड़की और शहीद अहमदी रौशन के लड़के ने बैठक में कहा कि हम जीवित राष्ट्र हैं और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते रहेंगे........