28 अगस्त 2012 - 19:30

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुग़लिस्तान के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून तेहरान में गुट निरपेक्ष सदस्य देशों के सोलहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद इस्फ़हान की यात्रा करेंगे..........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद महदी इस्माइली ने तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन की ओर इशारा करते हुए कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मुग़लिस्तान के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून तेहरान में गुट निरपेक्ष सदस्य देशों के सोलहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद इस्फ़हान की यात्रा करेंगे।उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के वरिष्ठ विशेषज्ञों और विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान ने अपनी विदेश नीति के लक्ष्यों को सफलता पूर्वक हासिल किया है जिनमें परमाणु ऊर्जा और फ़िलिस्तीन का मुद्दा शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि इस्फ़हान के अधिकारी तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अतिथियों की मीज़बानी के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के विदेश मंत्री इस्फ़हान की यात्रा कर चुके हैं और कुछ अन्य देशों के विदेशमंत्री भी इस्फ़हान की यात्रा करेंगे।समाप्त...166