अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सईद जलीली ने कहा हा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश, अंतर-राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं इसलिए उन्हें अपने आंतरिक सरमायों के सहारे सदस्य देशों की समस्याओं के समाधान की कोशिश करनी चाहिए।लेबनान के विदेश मंत्री "अदनान मंसूर" ने सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि और उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सईद जलीली से मुलाकात और बातचीत की।जलीली ने इस बातचीत में क्षेत्र में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश के नाते लेबनान की आदर्श भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा लेबनान दुश्मन के विरोध और हमले के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है और उन्होंने कहा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश अंतरराष्ट्रीय मामलों में प्रभावी भूमिका निभाने लगे हैं इसलिए उन्हें अपने आंतरिक सरमायों से लाभ उठाए हुए सदस्य देशों की समस्याओं के समाधान की कोशिश करनी चाहिए और उनकी समस्याओं को सुलझाने में उनकी मदद करना चाहिए।सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि ने कहा पिछले कुछ वर्षों में लेबनान के प्रतिरोध के कारण व्यापक सहयोग और क्षेत्र में स्थिरता के कारण उपलब्ध हुए है और हमें उम्मीद है कि इस्लामी जागरूकता को बढ़ावा मिलने से प्रतिरोध मोर्चे को मजबूती मिलेगी.दूसरी तरफ़ से लेबनानी विदेश मंत्री ने कहा ईरान क्षेत्र में एक शक्तिशाली देश होने का उदाहरण है जिसकी नीतियां स्वतंत्रा, हस्तक्षेप से परहेज़ और संप्रभुता की सुरक्षा पर आधारित हैं।उन्होंने कहा कि तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन की बैठक क्षेत्र की समस्याओं की लिए समाधान ढूंढने को लेकर गनीमत से कम नहीं है।समाप्त...166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-80
गुट निरपेक्ष आंदोलन को सदस्य देशों की समस्याओं के समाधान की कोशिश करनी चाहिए
27 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340768
ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. सईद जलीली ने कहा हा कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश, अंतर-राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं इसलिए उन्हें अपने आंतरिक सरमायों के सहारे सदस्य देशों की समस्याओं के समाधान की कोशिश करनी चाहिए..............