अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति गुट निरपेक्ष आंदोलन के तेहरान सम्मेलन में भाग लेने के लिए, तेहरान आएंगे।गुट निरपेक्ष आंदोलन की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति और सेनाध्यक्ष रॉबर्ट मोगाबह अपनी पत्नी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों के सोलहवें शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल तेहरान आएँगे। मोगाबह रास्ते में कुछ देर के लिए दुबई में भी रुकेंगे।जिम्बाब्वे के विदेश मंत्री राष्ट्रपति से पहले ईरान पहुंच चुके हैं ताकि प्राथमिक सभाओं में शरीक हो सकें।ज़िम्बाव्वे ब्रिटेन, अमेरिका और उनके सहयोगियों के प्रतिबंधों का शिकार है और गुट निरपेक्ष आंदोलन वह एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंधों की निंदा की है।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-65
तेहरान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने रॉबर्ट मोगाबह तेहरान आएंगे
26 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340417
जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति गुट निरपेक्ष आंदोलन के तेहरान सम्मेलन में भाग लेने के लिए, तेहरान आएंगे........