26 अगस्त 2012 - 19:30

गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में फ़िलिस्तीन समिति में फ़िलिस्तीन के विषय पर बहस की जाएगी और एक बयान भी फ़िलिस्तीन के नाम जारी किया जाएगा...........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार गुट निरपेक्ष आंदोलन के विदेश मंत्रियों की बैठक में फ़िलिस्तीन समिति में फ़िलिस्तीन के विषय पर बहस की जाएगी और एक बयान भी फ़िलिस्तीन के नाम जारी किया जाएगा।अबदुल्लाही ने बताया कि सचिवों और विशेषज्ञों की बैठक में, सचिवों के स्तर पर गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों की अध्यक्षता का पद मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति की ओर से ईरान के सुपुर्द किया गया।उन्होंने कहा कि सम्मेलन के समापन प्रमाणपत्र को सचिव स्तर पर स्वीकार कर लिया गया है और कल यह प्रमाणपत्र विदेशमंत्रियों को सौंप दिया जाएगा जहां विदेशमंत्री भी उसे मंज़ूरी दे देंगे और अंतिम चरण में राष्ट्रपति सम्मेलन के प्रतिभागी उसे स्वीकार करेंगे जिसके बाद यह प्रमाणपत्र लागू होने योग्य हो जाएगा।विदेश मंत्रालय के इस अधिकारी ने राजनीतिक और आर्थिक समितियों और उनमें बहस किए जाने वाले विषयों के बारे में कहा: इस सम्मेलन के अंतिम प्रमाणपत्र तीन अध्यायों पर आधारित होंगे जिनमें पहले अध्याय का संबंध अंतर्राष्ट्रीय विवादों को समाप्त करने, संस्कृतियों और धर्मों के बीच बातचीत, देशों के भाग्य निर्धारण, संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद के ढांचे का सुधार, मध्य पूर्व, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, एशिया और मानवाधिकार जैसे मुद्दों से है। जबकि आर्थिक समिति देशों के बीच संपर्क को मजबूत करना, न्यायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और हीरोइन तस्करी जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि सम्मेलन का समापन प्रमाणपत्र गुट निरपेक्ष आंदोलन के अगले सम्मेलन तक इस आंदोलन की नियमावली होगी।उन्होंने कहा मंत्रियों की बैठक में फ़िलिस्तीन का विषय, फ़िलिस्तीनी समिति के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बहस की जाएगी और इस बैठक में फ़िलिस्तीन के बारे में एक बयान जारी होगा।समाप्त....166