25 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मेहमान परस्त ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के अवसर पर समाचार रिपोर्टरों से बातचीत में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बुधवार को तेहरान आएँगे.........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मेहमान परस्त ने गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के अवसर पर समाचार रिपोर्टरों से बातचीत में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बुधवार को तेहरान आएँगे।मेहमान परस्त ने बान की मून के तेहरान आने के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि शिखर सम्मेलन का उद्घाटन समारोह गुरुवार के दिन होगा जबकि बान की मून बुधवार को पहुंच जाएंगे।मेहमान परस्त ने इस बात से इनकार किया कि उद्घाटन सत्र में गुट निरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्षता ईरान के हवाले की जाएगी उनका कहना था बुधवार के दिन वर्तमान प्रमुख के अंतिम भाषण के बाद गुट निरपेक्ष आंदोलन की अध्यक्षता ईरान को स्थानांतरित की जायेगी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मेहमान परस्त ने कहा कि हमने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने के लिए उचित योजना बना ली है और गुट निरपेक्ष आंदोलन के शीर्षक से विश्व संस्थानों और संगठनों में उसकी मजबूत के लिए तैयार हैं इसी तरह विदेश मंत्रालय में एक विभाग को गुट निरपेक्ष आंदोलन को सक्रिय बनाने के लिए विशेष कर दिया गया है।रामीन मेहमान परस्त ने ईरान के बाद गुट निरपेक्ष आंदोलन के नेतृत्व के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि क्रम के अनुसार ईरान के बाद वेनेज़ोएला गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रमुख होगा।समाप्त......166