25 अगस्त 2012 - 19:30

मोहम्मद महदी आखुन्द ज़ादे ने कहा कि ईरान ने यह प्रस्ताव भी तैयार किया है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के देश किसी भी सदस्य देश का जो दबाव और धमकियों का शिकार है समर्थन करंगे........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद महदी आखुन्द ज़ादे ने कहा कि ईरान ने यह प्रस्ताव भी तैयार किया है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के देश किसी भी सदस्य देश का जो दबाव और धमकियों का शिकार है समर्थन करंगे। इसी बीच इस बैठक के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान बैठक में सत्ताईस राष्ट्रपति, दो बादशाह, सात प्रधानमंत्री, नौ उप राष्ट्रपति, दो पार्लियामेंट अध्यक्ष और पांच विशेष प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।फार्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रामीन मेहमान परस्त ने कहा कि तेईस विदेश मंत्री और मंत्रियों के स्तर पर कई दल तेहरान बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सीरिया के संकट के बारे में ईरान के प्रस्ताव पर भी बैठक में विचार किया जाएगा। इराकी सरकार के प्रवक्ता ने कहा है कि इराक भी तेहरान बैठक में भाग लेगा। अली अल-देबाग ने कहा कि उप राष्ट्रपति की अध्यक्षता में इराकी प्रतिनिधिमंडल तेहरान बैठक में भाग लेगा।समाप्त...166