25 अगस्त 2012 - 19:30

5+1 की जारी वार्ता पर गुट निरपेक्ष आंदोलन के सम्मेलन के प्रभाव की ओर इशारा करते हुए कहा इस्लामिक ईरान सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले देशों को परमाणु केंद्र की यात्रा की सलाह दे सकता है ताकि उन देशों की क्षमताओं से लाभ उठाया जा सके...........

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी - अबना - की रिपोर्ट के अनुसार संसद में सरईन और अर्दबील के प्रतिनिधि "मंसूर हक़ीक़त पूर" ने 5+1 की जारी वार्ता पर गुट निरपेक्ष आंदोलन के सम्मेलन के प्रभाव की ओर इशारा करते हुए कहा इस्लामिक ईरान सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले देशों को परमाणु केंद्र की यात्रा की सलाह दे सकता है ताकि उन देशों की क्षमताओं से लाभ उठाया जा सके।उन्होंने बात को जारी रखते हुए कहा "5+1 को जारी वार्ता में सच्चाई के साथ आगे आना चाहिए क्योंकि दुनिया के आधे से अधिक देशों के तेहरान दौरे और बैठक में भागीदारी के बाद पश्चिम की झूठी बातें उचित मालूम नहीं होती और उन्हें चाहिए कि अपना सम्मान बचाने के लिए ही सही, इस झूठ से हाथ खींच लें।"समाप्त....166