24 अगस्त 2012 - 19:30

रूस ने सीरिया की सरकार और विरोधियों के मध्य राजनीतिक वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया है.....

रूस ने सीरिया की सरकार और विरोधियों के मध्य राजनीतिक वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया है। रूस के विदेशमंत्री सरगई लावरोफ ने सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत अख़ज़र इब्राहीमी से टेलीफोनी वार्ता में एक बार फिर सीरियाई सरकार और विरोधियों के मध्य राजनीतिक वार्ता की आवश्यकता पर बल दिया। रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि उनका देश, सीरिया के दीर्घकालिक संकट को शांतिपूर्ण मार्ग से समाप्त किये जाने का समर्थन करता है। रूसी विदेशमंत्री ने इस टेलीफोनी वार्ता में कहा कि रूस, सीरिया के भीतर तत्काल रूप से युद्ध बंदी और राजनीतिक वार्ता के आरंभ का समर्थन करता है। रूसी विदेशमंत्रालय के बयान में बताया गया है कि रूसी विदेशमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि सीरिया के सभी पक्षों को चाहिए कि सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व दूत कूफी अन्नान की शांति योजना का पालन करें। इस टेलीफोनी वार्ता के बाद अखज़र इब्राहीमी ने कहा कि वे सीरिया के सभी गुटों, पक्षों और सीरिया में प्रभाव रखने वाले सभी देशों से वार्ता करेंगे और सीरिया के संकट के समाधान में उनसे सहायता लेंगे।समाप्त....166