22 अगस्त 2012 - 19:30

बहरैन के अलविफ़ाक पार्टी ने कहा है कि ऑले ख़लीफ़ा की हिंसक कार्यवाहियों से बहरैन के लोगों की क्रांतिकारी आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा..........

बहरैन के अलविफ़ाक पार्टी ने कहा है कि ऑले ख़लीफ़ा की हिंसक कार्यवाहियों से बहरैन के लोगों की क्रांतिकारी आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।अलविफ़ाक पार्टी के सदस्य सादिक़ रबीअ ने अल-आलम टीवी को साक्षात्कार देते हुए क्रांतिकारियों के साथ आले ख़लीफ़ा की ओर से बातचीत के अनुरोध के बारे में कहा कि बहरैनी जनता जानती है कि विरोधियों से बातचीत के लिए आले ख़लीफ़ा का अनुरोध जनमत को गुमराह करने के लिए है।रबीअ ने बल दे कर कहा कि बहरैन के क्रांतिकारी लोगों के दमन का सिलसिला जारी है और सरकार की ओर से जनता और क्रांतिकारियों के बीच फूट डालने के प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकलेगा।समाप्त....166