तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद रेज़ा फुरकानी ने कहा है कि इस सम्मेलन से क्षेत्रीय देशों और विश्व को अच्छे परिणाम प्राप्त होगें। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद रज़ा फुरकानी ने कहा कि ईरान, दुनिया में भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का अलमबरदार और निश्चित रूप से तेहरान सम्मेलन से कई सकारात्मक प्रणाम प्राप्त होंगे।फ़ुरक़ानी ने कहा कि अब तक गुट निरपेक्ष आंदोलन के एक सौ बीस देशों में से लगभग सौ देशों ने तेहरान सम्मेलन में भाग लेने की घोषणा कर दी है जबकि इकतालीत देश उच्च स्तर पर भाग लेंगे।इसी बीच संसदीय समिति के प्रवक्ता अब्दुल रजा मिस्री ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि तेहरान में गुट निरपेक्ष सम्मेलन के आयोजन ने अमेरिकी हितों को खतरे में डाल दिया है ताकीद की कि गुट निरपेक्ष सम्मेलन के सदस्य देशों में स्थिरता ने अमेरिका को चुनौती दे दी है।अब्दुल रेजा मिस्री ने इस्लामी जागरूकता पर ध्यान को इस बैठक का मुख्य विषय बताया और कहा कि इन देशों की जनता को चाहिए कि अपने देश के परिणाम निर्धारित करें और सैन्य कार्यवाही क्षेत्र की स्थिति को संकट में डाल देगी। उल्लेखनीय है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलखवां शिखर सम्मेलन छब्बीस से इकतीस अगस्त तक तेहरान में होगा।इस बीच भारत में ईरान के राजदूत महदी नबी ज़ादे ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान में होने वाली गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेगा।ईरान के राजदूत ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल में देश के विदेश मंत्री सहित एक सौ पचास लोगों होंगे जिनमें लगभग चालीस पत्रकार होंगे।समाप्त......166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-8
गुट निरपेक्ष आंदोलन के 16वें सम्मेलन से क्षेत्रीय देशों और विश्व को अच्छे परिणाम प्राप्त होगें
20 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 338515
तेहरान में गुट निरपेक्ष आंदोलन के प्रवक्ता मोहम्मद रेज़ा फुरकानी ने कहा है कि इस सम्मेलन से क्षेत्रीय देशों और विश्व को अच्छे परिणाम प्राप्त होगें......