14 अगस्त 2012 - 19:30

सीरियाई सुरक्षा बलों में इस देश के पश्चिमोत्तरी नगर हलब के उपनगरीय क्षेत्र कफ़र हमरा में विद्रोहियों के लिए शस्त्रों से लदे एक दर्जन वाहन को आज अपने क़ब्ज़े में कर लिया............

सीरियाई सुरक्षा बलों में इस देश के पश्चिमोत्तरी नगर हलब के उपनगरीय क्षेत्र कफ़र हमरा में विद्रोहियों के लिए शस्त्रों से लदे एक दर्जन वाहन को आज अपने क़ब्ज़े में कर लिया।  इन वाहनों को उस सयम क़ब्ज़े में किया गया जब ये उत्तरी भाग से हलब में प्रविष्ट होने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार हलब के आले मेक़दाद क़बीले ने आतंकवादी गुट फ़्री सीरियन आर्मी के कम से कम 20 आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया गया। लेबनानी समाचार चैनल अलमनार की आज की रिपोर्ट के अनुसार हलब में आले मेक़दाद क़बीले ने बुधवार को हलब में कम से कम बीस आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया। इसी प्रकार हलब में आतकंवादियों द्वारा आले बर्री क़बीले के 13 व्यक्तियों को फ़ासी दिए जाने के बाद इस क़बीले के सदस्य बड़ी संख्या में आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए सीरियाई सेना के साथ हो गए हैं। इससे पूर्व हलब के क़बीलों ने एक बयान में नैटो के किराए के टट्टुओं पर आधारित फ़्री सीरियन आर्मी आतंकवादी गुट के विरुद्ध एकजुटता की घोषणा करते हुए घोषणा की है कि किराए के टट्टुओं को इस नगर पर नियंत्रण की अनुमति नहीं दी जाएगी और हलब नगर को हम उनका क़ब्रिस्तान बना देंगे।समाचार समाप्त.....166