भारत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिणपुर राज्य में श्रंख्लाबद्ध चार बम धमाके हुए जिसमें में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। चार बम विस्फ़ोटों में से तीन विस्फ़ोट राज्य की राजधानी इंफाल में उस समय हुए, जब वहां के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, मणिपुर राइफ़ल्स के परेड मैदान में मुख्य समारोह के दौरान भाषण दे रहे थे और कई जगह ध्वजारोहण किया जा रहा था। एक बम धमाका मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के ज़िले थूबल में भी हुआ है। विस्फ़ोटों में घायल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक इन धमाकों की किसी आतंकी गुट ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। इंफाल में जहां बम धमाका हुआ है वह स्थान स्वतंत्रता दिवस के आयोजन स्थल से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है। मुख्यमंत्री ने उग्रवादियों से हथियार छोड़कर राज्य की मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की है। थूबल में जिला मुख्यालय के निकट सबसे पहला बम धमाका बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे हुआ। थूबल के ज़िला मुख्यालय के निकट स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। इन धमाकों में घायल हुए लोगों की पहचान वाई मनाउ सिंह (52), सनबंता दास (22), आकोइजाम देवी (65) और निंगोबम मणिसम देवी (65) के रूप में हुई है। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने धमाकों की तीव्र भर्त्सना की है। समाचार समाप्त.....166
14 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 337103
भारत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिणपुर राज्य में श्रंख्लाबद्ध चार बम धमाके हुए जिसमें में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है........