9 अगस्त 2012 - 19:30

लंदन में मानवाधिकार के इस्लामी संगठन के कार्यकर्ता रेज़ा काज़मी ने कहा है कि जायोनियों की चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष भी ब्रिटेन में विश्व क़ुद्स दिवस बहुत ही जोश और जज्बे के साथ मनाया जाएगा........

लंदन में मानवाधिकार के इस्लामी संगठन के कार्यकर्ता रेज़ा काज़मी ने कहा है कि जायोनियों की चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष भी ब्रिटेन में विश्व क़ुद्स दिवस बहुत ही जोश और जज्बे के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने ग़ज़्ज़ा के मुश्किल स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा की जनता के लिए हालात सख्त बना दिए हैं। मानवाधिकार के कार्यकर्ता ने कहा कि विश्व क़ुद्स दिवस के अवसर पर दुनिया भर के मुसलमान ज़ालिमों के मुक़ाबिले में फ़िलिस्तीनी मज़लूम जनता का समर्थन करते हैं. उन्होंने लंदन में क़ुद्स दिवस के कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि अगले शुक्रवार को जो रमजान के मुबारक महीने का अंतिम जुमा है क़ुद्स दिवस की रैली साम्राज्यवादी चैनल बीबीसी की इमारत के सामने से शुरू होगी और प्रदर्शनकारी अमेरिका के दूतावास के सामने भी प्रदर्शन करेंगे ओर मुसलमान नेता इस स्थान पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करेंगे।समाचार समाप्त.....166