इस्लामी गणतंत्र ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली ने सीरिया के संकट को राष्ट्रीय वार्ता से हल किए जाने पर बल दिया है।प्रेस टी वी की रिपोर्ट के अनुसार सईद जलीली ने दमिश्क में राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाकात में कहा कि सीरिया के दुश्मन निंदनीय लक्ष्यों के साथ सीरिया के विरूद्ध षड़यंत्र रच रहे ह हैं और सीरिया की जनता बाहरी हस्तक्षेप के बिना अपने देश की समस्याओं का समाधान सकती है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों को यह अवसर नहीं दिया जाना चाहिए कि वह हिज़्बुल्ला के हाथों हार का बदला सीरिया से लें. उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरियाई जनता के लिए इंसान दोस्ताना सहायता भेजने के लिए तैयार है।इस भेंट में राष्ट्रपति बश्शार असद ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के पक्ष को सराहते हुए कुछ देशों की ओर से आतंकवादियों के समर्थन को अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि सीरिया की सरकार अपनी जनता के लोकतांत्रिक मांगों को पूरा करने का संकल्प रखती है।समाचार समाप्त......166
6 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 335094
इस्लामी गणतंत्र ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली ने सीरिया के संकट को राष्ट्रीय वार्ता से हल किए जाने पर बल दिया है۔۔۔۔۔۔۔