4 अगस्त 2012 - 19:30

रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने ईरान के विरुद्ध इस्राईल के हर प्रकार के दुस्साहस को तेल अविव के लिए आत्महत्या की संज्ञा दी है.........

रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने ईरान के विरुद्ध इस्राईल के हर प्रकार के दुस्साहस को तेल अविव के लिए आत्महत्या की संज्ञा दी है। श्री अहमद वहीदी ने आज कहा कि ज़ायोनी शासन यह जानता है कि ईरान पर आक्रमण कभी पूरी न होने वाली इच्छा है किन्तु यह कि यह शासन आत्महत्या करना चाहे। उन्होंने ईरान के विरुद्ध इस्राईल की सैन्य धमकी की भर्तस्ना करते हुए सीरिया के विरुद्ध उसके षड्यंत्र को तेल अविव का मनोवैज्ञानिक युद्ध बताया जिसका लक्ष्य तेल अविव को अलग थलग होने से बचाना है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं हर दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तय्यार हैं।समाचार समाप्त.........166