हिंदुस्तान के मुस्लिम संगठनों ने म्यांमार के सैन्य प्रमुख की भारत यात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।भारतीय सूत्रों के अनुसार म्यांमार के सेना प्रमुख के कल दिल्ली आगमन पर भारतीय मुस्लिम संगठनों ने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलने के लिए म्यांमार के सेनाध्यक्ष जब दक्षिण ब्लॉक पहुंचे तो इंडिया गेट और जनतर मनतर पर मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के कारण म्यांमार के सेना प्रमुख सुरक्षा बलों के घेरे में मुश्किल से होटल पहुंच सके। सूत्रों के अनुसार विरोध सात घंटे तक जारी रहा।इस अवसर पर मुस्लिम परामर्श कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख मुस्लिम नेता रफीक आलम कासमी के नेतृत्व में भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करके म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार के खिलाफ भारतीय मुसलमानों की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया।ग़ौरतलब है कि भारतियों ने म्यांमार के सैनिकों को प्रशिक्षण देने पर आमादगी जताई है।समाचार समाप्त.......166ख़बर पर अपनी राय दें।
4 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 334460
म्यांमार के सेना प्रमुख के कल दिल्ली आगमन पर भारतीय मुस्लिम संगठनों ने ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया..........