2 अगस्त 2012 - 19:30

ईरान ने म्यांमार के आवारा और बेघर मुसलमानों के लिए पहली नकद सहायता भारतीय शहर हैदराबाद में आवारा और बेघर हो जाने वालों के प्रतिनिधि के हवाले कर दी है........

ईरान ने म्यांमार के आवारा और बेघर मुसलमानों के लिए पहली नकद सहायता भारतीय शहर हैदराबाद में आवारा और बेघर हो जाने वालों के प्रतिनिधि के हवाले कर दी है।इरना के अनुसार हैदराबाद में ईरान के काउंसलर महमूद सफ़्री ने म्यांमार में मुसलमानों के नरसंहार की निंदा करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और संगठनों को म्यांमार के मुसलमानों के खिलाफ अमानवी अपराधों को रोकने के लिए तत्काल कदम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान म्यांमार सरकार से मांग करता है कि वह देश में शांति स्थापित कर मुसलमानों के नरसंहार और उन पर होने वाले अन्यायों को रोके।ज्ञात रहे कि म्यांमार में बौद्धाई मुसलमानों की हत्या कर रहे हैं और उनमें से बहुत से मुसलमानों ने भागकर बांग्लादेश में शरण ली है।समाचार समाप्त......166