31 जुलाई 2012 - 19:30

सीरिया की वर्तमान स्थिति और देश के भविष्य की समीक्षा की और कहा अमेरिका और ज़ायोनियों के नेतृत्व में एक बड़े दल ने एक बार फिर क्षेत्र को अशांति और अस्थिरता से जूझाने का प्रयत्न किया है और उन्होंने मिलकर एक बार फिर अपने दीर्घकालीन लक्ष्यों को स्पष्ट कर दिया........

अबना की रिपोर्ट के अनुसार सशस्त्र सेनाओं के कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मसूद जज़ाएरी ने अल-आलम के साथ बातचीत करते हुए सीरिया की वर्तमान स्थिति और देश के भविष्य की समीक्षा की और कहा अमेरिका और ज़ायोनियों के नेतृत्व में एक बड़े दल ने एक बार फिर क्षेत्र को अशांति और अस्थिरता से जूझाने का प्रयत्न किया है और उन्होंने मिलकर एक बार फिर अपने दीर्घकालीन लक्ष्यों को स्पष्ट कर दिया।जनरल जज़ाएरी ने कहा सच्चाई यह है कि इस हरकत की शुरुआत हिज़्बुल्ला पर हमले से हुई और हिज़्बुल्ला पर हमला वास्तव में एक पूर्व योजना के अंतर्गत था और जिसके परिणाम स्वरूप लेबनानी जनता को 33 दिन युद्ध का सामना करना पड़ा जिसके बाद फ़लस्तीनी प्रतिरोध और हमास के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ी गई और 22 दिन तक अमेरिका, इसराइल और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के दुश्मनों ने मिलकर अपनी किस्मत आज़माई लेकिन दुनिया ने देखा कि इस युद्ध की विजेता फ़िलिस्तीनी जनता थी और जो लोग हिज़्बुल्ला और फिलिस्तीनियों को हराने आए थे उनके पास पराजय स्वीकार करने के सिवा कोई रास्ता बाकी नहीं रहा।समाचार समाप्त........166