अबना: लेबनान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि लगभग पांच हजार सीरियाई शरणार्थी जो सशस्त्र आतंकवादियों के अत्याचारों की वजह से सीरिया से भाग कर लेबनान आ गए थे अब वापस अपने देश लौट गए हैं। लेबनान के उक्त अधिकारी ने कहा कि सीरियाई शरणार्थी आतंकवादियों के मुक़ाबले में सीरियाई सेना की उपलब्धियों के बाद अपने घरों को लौटे हैं।दूसरी ओर सीरियाई सेना ने देश के दूसरे बड़े शहर हलब में शांति बहाल कर दी है और शहर के उपनगरीय क्षेत्रों से भी आतंकवादियों का सफ़ाया कर दिया है सीरियाई सेना ने दमिश्क के आसपास दियाबह क्षेत्र को भी आतंकियों से खाली करा लिया है।इस बीच सूचना है कि सीरियाई सेना की वर्दी पहने आतंकवादियों ने सलाहुद्दीन में नागरिकों पर फायरिंग करके कई लोगों की हत्या कर दी है यह भी जानकारी मिली है कि आतंकवादियों ने दमिश्क के आसपास एक चेक पोस्ट पर हमला करने की कोशिश की थी जिसको सीरियाई सेना ने पूरी तरह नाकाम बना दिया है।समाचार समाप्त......166
सीरिया में अमेरिका, इस्राईल और सऊदी षड़यंत्रः
सीरिया में शांति के बाद सीरियाई नागरिकों की कई शहरों में वापसी
26 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332327
लेबनान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि लगभग पांच हजार सीरियाई शरणार्थी जो सशस्त्र आतंकवादियों के अत्याचारों की वजह से सीरिया से भाग कर लेबनान आ गए थे अब वापस अपने देश लौट गए हैं।