25 जुलाई 2012 - 19:30

सीरिया के एक उच्च प्रतिनिधिमंडल ने तेहरान की यात्रा की है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीरिया के उप प्रधानमंत्री कर रहे हैं और प्रतिनिधिमंडल में सीरिया के ६ मंत्री शामिल हैं.....

सीरिया के एक उच्च प्रतिनिधिमंडल ने तेहरान की यात्रा की है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीरिया के उप प्रधानमंत्री कर रहे हैं और प्रतिनिधिमंडल में सीरिया के ६ मंत्री शामिल हैं।  सीरिया के इस प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा के दौरान ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की है । सीरिया के प्रतिनिधिमंडल की ईरान के उप राष्ट्रपति मुहम्मद रज़ा रहीमी से भेंट के दौरान सीरिया की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की गयी। उप राष्ट्रपति ने शत्रुओं के सामने सीरियाई जनता के प्रतिरोध की सराहना की जबकि सीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने ईरानी जनता और सरकार द्वारा सीरिया की सहायता  व समर्थन पर आभार प्रकट किया।।समाचार समाप्त...166