24 जुलाई 2012 - 19:30

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चीन की खुफिया एजेंसी ने कहा है कि सीरिया के ख़िलाफ़ मनोवैज्ञानिक युद्ध, अमेरिका के इशारे पर अगस्त से पहले शुरू हो जाएगा......

चीन की खुफिया एजेंसी ने सीरिया के खिलाफ बड़े पैमाने पर मनोवैज्ञानिक युद्ध के बारे में चेतावनी दी है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चीन की खुफिया एजेंसी ने कहा है कि सीरिया के ख़िलाफ़ मनोवैज्ञानिक युद्ध, अमेरिका के इशारे पर अगस्त से पहले शुरू हो जाएगा।इस रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध का नया सिलसिला अल जज़ीरा, अल-अर्बियह और बीबीसी टीवी चैनलों के सहयोग से जनमत को गुमराह करने के लिए इस देश के बारे में झूठी खबरों से शुरू किया जाएगा।अरब सेट और नाइल सेट सैटेलाइट से सीरिया के टीवी चैनलों को बंद कर देना भी मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा है जिसका उद्देश्य सीरिया के आंतरिक हालात के बारे में सही खबरों को रोकना है।सीरिया के खिलाफ इस मनोवैज्ञानिक युद्ध के खर्चे कुछ अरब देश अदा कर रहे हैं जिनमें सबसे आगे क़तर है।समाचार समाप्त......166