18 जुलाई 2012 - 19:30

लेबनान पर इस्राईल द्वारा वर्ष 2006 में थोपे गए युद्ध की छठी वर्षगांठ पर हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि जनांदोलन भविष्य में किसी भी युद्ध में तेल अविव को आश्चर्यचकित कर देगा........

लेबनान पर इस्राईल द्वारा वर्ष 2006 में थोपे गए युद्ध की छठी वर्षगांठ पर हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि जनांदोलन भविष्य में किसी भी युद्ध में तेल अविव को आश्चर्यचकित कर देगा। हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह ने बुधवार को टेलीविजन पर अपने भाषण में कहा कि लेबनान का जनसंघर्ष आंदोलन भविष्य में किसी भी युद्ध में विजयी होने की क्षमता रखता है।  उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस्राईल 2006 के युद्ध में पराजय के कारण की अभी तक खोज कर रहा है कहा कि इस्राईल 33 दिवसीय युद्ध में पराजय के झटके से अभी तक उबर नहीं पाया है। सय्यद हसन नसरुल्लाह ने तत्कालीन ज़ायोनी प्रधान मंत्री एहूद ओल्मर्ट द्वारा पराजय को विनाशकारी पराजय की संज्ञा दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि जुलाई में युद्ध के अंतिम दिन इस्राईल पर 250 राकेट मारे गए थे।  ज्ञात रहे जिस समय इस्राईल ने वर्ष 2006 में लेबनान पर युद्ध थोपा था तो तत्कालीन अमरीकी विदेश मंत्री कॉन्डोलीज़ा राइस ने इस युद्ध को वृहत्तर मध्यपूर्व की प्रसव पीड़ा की संज्ञा दी थी किन्तु हिज़्बुल्लाह के जियालों की वीरता से जब इस्राईल पिटने लगा तो वे तुरंत संघर्ष विराम के प्रयास में लग गयी थीं। समाचार समाप्त....166