10 जुलाई 2012 - 19:30

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य अहमद बखशाईशी ने कहा है कि आले सऊद सरकार इस्लामी जागरूकता की लहर को सऊदी अरब में शिया सुन्नी युद्ध में परिवर्तित कर देना चाहती है.....

ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य अहमद बखशाईशी ने कहा है कि आले सऊद इस्लामी जागरूकता की लहर को सऊदी अरब में शिया सुन्नी युद्ध में परिवर्तित कर देना चाहती है।अहमद बखशाईशी ने आले सऊद के हाथों सऊदी अरब की जनता के दमन और शिया धर्मगुरूओं की गिरफ्तारी की ओर संकेत करते हुए कहा कि आले सऊद ने हमेशा शियों पर अत्याचार किया है।अहमद बखशाईशी ने सऊदी अरब में इस्लामी जागरूकता की लहर चलने के बारे में कहा कि आले सऊद हिंसा और दमन द्वारा इस्लामी जागरूकता को शिया सुन्नी हिंसा का नाम देना चाहती है। ईरान के इस सांसद ने इस बात पर ताकीद की कि आले सऊद खुद सऊदी अरब में सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों का कारण बनी है। इसलिए वह घुटन का माहौल पैदा करने और इस्लामी जागरूकता को समाप्त करने के लिए हिंसा से काम लेती है और इस विरोध को शिया और सुन्नी मतभेद का नाम देने की कोशिश कर रही है।समाचार समाप्त.......166