सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत कूफ़ी अन्नान की नई योजना का स्वागत किया है। लेबनान के अलमनार टीवी चैनल के अनुसार सीरियाई सूत्रों ने कूफ़ी अन्नान की योजना की विषयवस्तु का रहस्योद्घाटन कर दिया है जिसमें दमिश्क़ सरकार के सामने सशस्त्र गुटों की ओर से शस्त्र रखे जाने की स्थिति में सशस्त्र गुटों सहित सीरिया के सभी गुटों व दलों के बीच वार्ता और राजनैतिक मार्ग अपनाए जाने की पुष्टि की गयी है। कूफ़ी अन्नान की इस योजना के अनुसार सशस्त्र गुटों द्वारा दमिश्क़ सरकार को शस्त्र हवाले करने की प्रक्रिया तथा इन गुटों को किसी प्रकार का समर्थन न मिलने का दायित्व संयुक्त राष्ट्र संघ संभालेगा और इसके मुक़ाबले में दमिश्क़ सरकार इस बात को सुनिश्चित बनाएगी कि सशस्त्र गुटों के विरुद्ध समर्पण किए जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की जाए। ज्ञात रहे कूफ़ी अन्नान ने कल दमिश्क़ में बश्शार असद से भेंटवार्ता की थी जिसे उन्होंने बहुत सार्थक बताया थासमाचार समाप्त.......166
9 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328267
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत कूफ़ी अन्नान की नई योजना का स्वागत किया है.....