सऊदी अरब में मानवाधिकार समिति ने इस देश में आले सऊद की ओर से व्यापक स्तर पर किये जाने वाले अत्याचारों के बारे में चेतावनी दी है।अल-आलम टी वी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के शिया आलिमे दीन शेख़ नम्र बाक़िरुन्नम्र की गिरफ्तारी और लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दमन के बाद सऊदी अरब की मानवाधिकार समिति ने आले सऊद के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन करने वालों पर सरकार के अत्याचारों का सिलसिला जारी रहने की बारे में खबरदार किया है।सऊदी अरब के मानवाधिकार समिति ने सऊदी अरब के नागरिकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के कुचलने पर आधारित ऑले सऊद नीतियों के बंद किये जाने की भी मांग की है।समाचार समाप्त.......166
9 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 328266
सऊदी अरब में मानवाधिकार समिति ने इस देश में आले सऊद की ओर से व्यापक स्तर पर किये जाने वाले अत्याचारों के बारे में चेतावनी दी है.....