आज ईरान सहित दुनिया के बहुत से देशों में मानवता के अंतिम मुक्तिदाता हज़रत इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। हज़रत इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पूरे ईरान में जश्न का माहौल रहा। बुधवार की रात ईरान के सभी शहरों में लोगों ने विशेष सभाओं का आयोजन किया। इस उपलक्ष्य में ईरान के पवित्र नगर मशहद और क़ुम में विशेष उत्साह देखने में आया। क़ुम में दसियों लाख लोगों ने इकटठा होकर हज़रत इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिन मनाया। और विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए श्रद्धालु इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम से सम्बंधित मस्जिद जमकरान में इकठ्ठा हुए। इराक़ के पवित्र शहर कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ थी जहां दसियों लाख इराक़ी और दूसरे देशों से आए हुए मेहमान श्रद्धालु इकठ्ठा हुए। इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम बारहवें इमाम हैं जो ईश्वर के आदेश से अज्ञातवास में हैं।ज्ञात रहे यह पवित्र त्योहार भारत में कल मनाया जाएगा।समाचार समाप्त.......166
4 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 327054
आज ईरान सहित दुनिया के बहुत से देशों में मानवता के अंतिम मुक्तिदाता हज़रत इमाम मेहदी अलैहिस्सलाम का जन्म दिवस पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया..........