आज ईरान तथा दूसरे कुछ देशों में १५ शाबान का शुभ अवसर है। सन २५५ हिजरी क़मरी में १५ शाबान को हज़रत इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम की फूफी जनाब हकीमा उनके घर आयीं ताकि अपने परिजनों से भेंट करें। जनाब हकीमा जब लौटने का इरादा करती हैं तो इमाम हसन असकरी अलैहिस्सलाम उनसे कहते हैं" फूफी जान आज रात्रि हमारे पास रहें, इस पर जनाब हकीमा कहती हैं, आज हमने आपको काफी कष्ट दिया। इमाम कहते हैं आज रात्रि हमारे यहां बेटा होगा कि महान ईश्वर ज़मीन को उसके ज्ञान, ईमान और मार्गदर्शन से भर देगा जबकि ज़मीन अत्याचार एवं अन्याय से भर चुकी होगी। इस शुभ अवसर पर आप सभी की सेवा में हार्दिक बधाई प्रस्तुत करते हैं।........166
3 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 326862
आज ईरान सहित दूसरे देशों में १५ शाबान का शुभ अवसर है। आज पैग़म्बरे इस्लाम के 12वें उत्तराधिकारी का शुभ जन्मदिवस है, इस शुभ अवसर पर आप सभी की सेवा में हार्दिक बधाई प्रस्तुत करते हैं.....