3 जुलाई 2012 - 19:30

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के केन्द्र में स्थित इस्फहान प्रांत में फौलादे मुबारका उत्पादन काम्प्लेक्स में विस्तार करके तेहरान ने अपने राष्ट्रीय गौरव की घोषणा कर दी है।

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान के केन्द्र में स्थित इस्फहान प्रांत में फौलादे मुबारका उत्पादन काम्प्लेक्स में विस्तार करके तेहरान ने अपने राष्ट्रीय गौरव की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने आज इस्फहान में लौहा उत्पादन के एक काम्प्लेक्स के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि ईरानी इंजीनियरों के हाथों शहीद इस्फन्जी नामक लोहे के कारखाने का निर्माण ईरान की क्षमता एवं राष्ट्रीय गौरव का एक अन्य प्रमाण है। उन्होंने इस बयान के साथ कि ईरान विश्व में प्रतिष्ठा और मानवता की पताका को ऊंचा करने की दिशा में अग्रसर है, कहा अलबत्ता ईरान को चाहिये कि वह भेदभाव और निर्धनता को समाप्त करने तथा न्याय एवं मानवीय मूल्यों को स्थापित करने और उसे आदर्श में परिवर्तित होने का प्रयास करना चाहिये। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि आज विश्व के समस्त लोगों की आशा ईरानी राष्ट्र है इसलिए ईरान के निर्माण की ज़िम्मेदारी अधिक हो जाती है। उन्होंने कहा कि ईरान और इस्लामी क्रांति का जो संदेश विश्व में पंहुच रहा है वह वास्तव में ईश्वरीय एवं मानवता को मुक्ति प्रदान करने वाला संदेश है। ज्ञात रहे कि इस्फन्जी नामक लोहे के कारखाने को ईरान का सबसे बड़ा और आधुनिकतम कारखाना समझा जाता है और इसके दो भाग हैं तथा हर भाग में प्रतिवर्ष १५ मिलियन टन लोहे का उत्पाद होता है।  समाचार समाप्त........166