1 जुलाई 2012 - 19:30

सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अज़ीज़ की मौत पर आधारित खबरों के सामने आने के बाद देश के सुरक्षा बलों और पुलिस ने मदीना में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है........

सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अज़ीज़ की मौत पर आधारित खबरों के सामने आने के बाद देश के सुरक्षा बलों और पुलिस ने मदीना में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मदीना की सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस के गश्ती दस्ते दिखाई दे रहे हैं जबकि मस्जिदे नबवी और आवासीय क्षेत्रों के आसपास पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी संख्या तैनात कर दी गई है. चेक पोस्टों पर पर्यटकों विशेष रूप से महिला पर्यटकों की तलाशी ली जा रही है। यह ऐसी स्थिति है कि सऊदी अरब के मान्य सूत्रों ने कहा कि अब्दुल्ला बिन अब्दुल अज़ीज़ शारीरिक स्थिति बिगड़ने के बाद कोमा में चले गये हैं और उनके विशेष अमेरिकी चिकित्सक के अनुसार उनकी ब्रेन डीथ [Brain death] हो चुकी है. बहुत से मसाचार सूत्र इस खबर की पुष्टि करते हैं लेकिन इसके बावजूद सऊदी अरब की मीडिया समस्या की गंभीरता और उसके नकारात्मक परिणामों के मद्देनजर इस बारे में कोई खबर प्रसारित नहीं कर रही है।समाचार समाप्त.......166