1 जुलाई 2012 - 19:30

पाकिस्तान ने कहा है कि ईरान के तेल के विरुद्ध पश्चिमी देशों के प्रतिबंध से ईरानी राष्ट्र के संकल्प में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा........

पाकिस्तान ने कहा है कि ईरान के तेल के विरुद्ध पश्चिमी देशों के प्रतिबंध से ईरानी राष्ट्र के संकल्प में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। संयुक्त अरब इमारात में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत सैयद क़ैसर हुसैन ने इर्ना के साथ वार्ता में कहा कि ईरान के विरुद्ध अमेरिका और पश्चिम के एकपक्षीय प्रतिबंधों से ईरानी राष्ट्र के संकल्पों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम के एकपक्षीय प्रतिबंधों का उद्देश्य ईरान को प्रगति से रोकना है और यह वह चीज़ है जिसे विश्ववासी भलिभांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान जैसे शक्तिशाली देश को प्रतिबंधों एवं दबावों से कमज़ोर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि ईरान ने समस्त क्षेत्रों में आत्म निर्भरता की दिशा में प्रयास किया है और वह इस संबंध में बहुत सफल रहा है। संयुक्त अरब इमारात में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने कहा कि प्रतिबंधों का केवल वही देश मुक़ाबला कर सकता है जो दूसरे देशों पर निर्भर न हो और आज समस्त क्षेत्रों में ईरान की प्रगति व विकास ने पश्चिम के षडयंत्रों पर पानी फेर दिया और इस प्रकार वह विश्व के लिए एक सर्वोत्तम आदर्श में परिवर्तित हो गया है। समाचार समाप्त.......166