27 जून 2012 - 19:30

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि ईरान के सरदश्त नगर पर रासायनिक बम्बारी सद्दाम का सबसे बड़ा अपराध था.......

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि ईरान के सरदश्त नगर पर रासायनिक बम्बारी सद्दाम का सबसे बड़ा अपराध था। डाक्टर अली लारीजानी ने सरदश्त नगर पर रासायनिक बम्बारी की २५ वीं वर्षगांठ पर अपने संदेश में बल देकर कहा कि सरदश्त नगर पर रासायनिक बम्बारी सद्दाम द्वारा ईरान पर थोपे गये ८ वर्षीय युद्ध के दौरान सबसे जघन्य अपराध की याद दिलाती है। श्री अली लारीजानी ने सरदश्त नगर पर ७ रासायनिक बम गिराये जाने को ईरान- इराक़ युद्ध में सद्दाम सरकार की कमज़ोरी का चिन्ह बताया और कहा कि उस समय बासियों में ईरानी जियालों से मुक़ाबले की क्षमता नहीं थी इसी कारण उन्होंने इस प्रकार की अमानवीय कार्यवाही की। ईरान के संसद सभापति ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि सरदश्त पर की जाने वाली रासायनिक बम्बारी में कई हज़ार व्यक्ति शहीद और प्रभावित हुए हैं। ज्ञात रहे कि जून १९८७ में सद्दाम ने ईरान के सीमावर्ती नगर सरदश्त पर रासायनिक बम्बारी की थी जिसमें कई हज़ार व्यक्ति शहीद एवं प्रभावित हुए थे।समाचार समाप्त......166