ईरान के रक्षा मंत्री अहमद वहीदी ने कहा है कि सीरिया और तुर्की की सीमा पर तनाव कभी भी क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के पक्ष में नहीं है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने तेहरान में आज संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सीरिया और तुर्की के बीच हालिया तनाव, विशेष रूप से, इस संबंध में नैटो के दृष्टिकोण के दृष्टिगत कहा कि ईरान यह चाहता है कि दोनों देश अपनी समस्याओं को बातचीत के द्वारा हल करें। उनका कहना था कि सीरिया के खिलाफ नाटो का सख्त व्यवहार उसके राजनीतिक दृष्टिकोण के आधार पर है और सीरिया के बारे में पश्चिमी देशों का कहना गलत और अस्वीकार्य है। ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी ने इस बात पर जोर देते हुए कि विदेशी सैनिकों की उपस्थिति क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है कहा कि दो इस्लामी देश सीरिया और तुर्की के संबंधों को पश्चिमी देशों से प्रभावित नहीं होना चाहिए।समाचार समाप्त..........166
26 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325285
ईरान के रक्षा मंत्री अहमद वहीदी ने कहा है कि सीरिया और तुर्की की सीमा पर तनाव कभी भी क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के पक्ष में नहीं है.....