ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब के सैनिक अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके अपने पड़ोसी देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने क्षेत्रीय देशों के अंदरूनी मामलों में ईरान के हस्तक्षेप पर आधारित सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद अल्फ़ैसल के आरोपों का खंडन कर ते हुए कहा कि ईरान पर हस्तक्षेप का आरोप ऐसे समय में लगाया जा रहा है जब स्वयं सऊदी अरब के सैनिकअंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके अपने पड़ोसी देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और बहरैनी जनता का दमन जारी है।रामीन मेहमान परस्त ने सऊद अल्फ़ैसल के इस आरोप पर कि ईरान परमाणु वार्ता में समय नष्ट कर रहा है, आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान की परमाणु नीति बिल्कुल स्पष्ट और गंभीर है और परमाणु वार्ता, ईरान के परमाणु अधिकारों की रक्षा के आधार पर हो रही है।सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद अल्फ़ैसल ने फार्स खाड़ी सहयोग परिषद के विदेश मंत्री के यूरोपीय संघ के विदेश नीति आयोग के प्रमुख कैथरीन अशटोन के साथ बैठक में कहा है कि ईरान परमाणु वार्ता में समय नष्ट कर रहा है और संयुक्त परिणाम तक पहुंचने में गंभीर नहीं है।समाचार समाप्त.......166
26 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 325057
सऊदी अरब के सैनिक अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके अपने पड़ोसी देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं.....