24 जून 2012 - 19:30

मिस्र की जनता द्वारा निर्वाचित प्रथम राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने देश में क्रांति के मार्ग में हुए शहीदों के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद अपने पहले बयान में कहा है कि वह देश की प्रगति एवं जनता के गौरव के लिए कड़ा प्रयास करेंगे......

मिस्र की जनता द्वारा निर्वाचित प्रथम राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने देश में क्रांति के मार्ग में हुए शहीदों के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद अपने पहले बयान में कहा है कि वह देश की प्रगति एवं जनता के गौरव के लिए कड़ा प्रयास करेंगे।क़ाहिरा में हमारे संवाददाता के अनुसार मिस्र के राष्ट्रपति ने कहा देश की जनता सभी उद्देश्यों की प्राप्ति तक अपनी क्रांति जारी रखेगी और फ़िलहाल राष्ट्रीय एकता सबसे महत्वपूर्ण है। ज्ञात रहे मिस्र के इतिहास में पहली बार हुए स्वतंत्र चुनावों में मुस्लिम ब्रदरहु़ड के मोहम्मद मुर्सी को जीत हासिल हुई है। उन्हें 51.73 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व तानाशाह के शासनकाल में प्रधानमंत्री रहे अहमद शफीक़ को 48.2 प्रतिशत वोट मिले हैं।.....166