काहिरा के तहरीर चौक में लाखों लोगों ने घंटों तक चुनाव परिणाम की घोषणा की प्रतीक्षा की और अंततः इख़ावानुल मुस्लेमीन के प्रत्याशी मोहम्मद मुर्सी को चुनाव में सफलता मिलने की घोषणा की गयी। जैसे ही इस बात की घोषणा हुई उसी के साथ तहरीर चौक में आतिशबाजी और पटाखे फूटने आरंभ हो गये। मिस्र में ३० वर्षो में एकछत्र शासन करने वाले हुस्नी मुबारक के सत्ता से हटने के बाद पहली बार हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में इख़ावानुल मुस्लेमीन के प्रत्याशी मोहम्मद मुर्सी को जीत हासिल हुई है। मोहम्मद मुर्सी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधानमंत्री जनरल अहमद शफीक को हराया है। चुनावा परिणामों की घोषणा से पहले दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे। चुनाव आयोग के अनुसार 58 प्रतिशत से अधिक यानी लगभग 2.6 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मोहम्मद मुर्सी को लगभग 1.3 करोड़ वोट मिले। यह घोषणा चुनाव आयोग के मुख्यालय में विशेष सुरक्षा, सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों और टैंकों की मोजूदगी के बीच हुई। मिस्र के चुनाव आयोग ने कई घंटे तक परिणाम की घोषणा में देरी की क्योंकि उसका कहना था कि उसे उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की ओर से कथित अनियमित्ताओं की अपील का निपटारा करना था परंतु इस बीच देश में काफी तनाव था और प्रतिद्वंद्वियों के समर्थकों की बीच कई तरह की अफवाहें थीं।........166
23 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324502
मिस्र के चुनाव आयोग ने कुछ छणों पहले इस्लामवादी प्रत्याशी मुहम्मद मुर्सी की जीत की घोषणा कर दी है.....