18 जून 2012 - 19:30

सऊदी अरब ने इराकी प्रधानमंत्री नूरी मलीकी सरकार का तख्ता पलटने के लिए पांच सौ करोड़ डॉलर की रिश्वत दी है.......

सऊदी अरब ने इराकी प्रधानमंत्री नूरी मलीकी सरकार का तख्ता पलटने के लिए पांच सौ करोड़ डॉलर की रिश्वत दी है.फार्स समाचार एजेंसी ने मशरिक के हवाले से लिखा है कि यूरोपीय राजनयिकों ने कहा है कि सऊदी अरब आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव के साथ इराक में अपने मित्रों का समर्थन करता है यहाँ तक कि उसने नूरी मालिकी सरकार के खिलाफ अविश्वास सत्र को सफल बनाने के लिए इराकी संसद को रिश्वत देने के लिए पांच सौ करोड़ डॉलर की राशि निर्धारित की थी। इन सूत्रों ने नूरी मलीकी सरकार का तख्ता पलटने के लिए अल-इराकिया गठबंधन समेत इराक़ के कुछ राजनीतिक दलों के साथ सऊदी अरब के समन्वय की ओर इशारा करते हुए कहा है कि आले सऊद ने इराक में अविश्वास का हर वोट खरीदने के लिए दो से तीन करोड़ डॉलर तक की राशि निर्धारित की थी और इस राशि का एक बड़ा हिस्सा नूरी मलीकी सरकार का तख्ता पलटने की योजना में शामिल इराक के तीन बड़े नेताओं के खाते में स्थानांतरित किया जा चुका है।दूसरी ओर प्रधानमंत्री नूरी मालकी विरोधी अल-इराकिया गठबंधन के कुछ संसदीय सदस्य इस गठबंधन से अलग हो रहे हैं। अननखील वेबसाइट ने अल-इराकिया गठबंधन के संसदीय दल के सदस्य फ़त्ताहुश्शेख़ के हवाले से रिपोर्ट दी है कि उस्मान अल-जहेशी इस संसदीय दल से अलग हो गया है और अन्य दस सदस्य भी निकट भविष्य में इससे अलग हो जाएंगे।..........166