अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पिछले साल आशूर के दिन हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अज़ादारों पर हमले की योजना बनाने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इरना की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान जारी किया है जिसमें आया है कि देश के सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों हबीबुल्लाह और रहीम गुल को काबुल और जलालाबाद शहरों से गिरफ्तार कर लिया है और गिरफ्तार हुए आतंकवादियों ने पिछले साल के आतंकवादी बम विस्फोट की योजना बनाने को स्वीकार कर लिया है। और कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र उत्तरी मीरानशाह में स्थित जंगलबाग वानह क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। हबीबुल्लाह ने जांच के दौरान स्वीकार किया है कि अफगान राष्ट्रपति के सलाहकार असदुल्लाह को भी आतंकवादी हमले का निशाना बनाने का इरादा रखता था।उल्लेखनीय है कि पिछले साल अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में आशूर के दिन होने वाले आतंकवादी बम विस्फोट में सत्तर लोगों की मौत और दो सौ घायल हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन लश्कर झंगवी ने स्वीकार की थी।.........166
18 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 323311
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पिछले साल आशूर के दिन हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के अज़ादारों पर हमले की योजना बनाने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।