अहलेबैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार महान इस्लामी इतिहासकार और अनुसंधानकर्ता आयतुल्लाहिल उज़मा अल्लामा शेख़ बाक़िर शरीफ करशी का छियासी साल की उम्र में निधन हो गया है।स्वर्गीय अल्लामा बाक़िर शरीफ़ ने अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की शिक्षाओं और जीवनचरित्र पर दर्जनों पुस्तकें लिखी हैं और उनके प्रयासों के विभिन्न भाषाओं में अनुवाद भी हुए हैं.उन्होंने पवित्र शहर नजफ़ अशरफ़ में इमाम हसन (अ) पुस्तकालय की स्थापना की, जिसमें अनगिनत सुंदर और उत्कृष्ट कलमी संस्करण सुरक्षित किए गए हैं और शोधकर्ता उन पुस्तकों से लाभांवित हो रहे हैं।अल्लामा शरीफ़ करशी कल रविवार को लम्बी बीमारी के बाद अपने चाहने वालों को रोता बिलकता छोड़कर इस संसार कूच कर गए।.........166
17 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 323017
महान इस्लामी इतिहासकार और अनुसंधानकर्ता आयतुल्लाहिल उज़मा अल्लामा शेख़ बाक़िर शरीफ करशी का छियासी साल की उम्र में निधन हो गया है।