15 जून 2012 - 19:30

मिस्र में पहली बार हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शनिवार को सुबह से आरंभ हो गया था जिसका सिलसिला अभी जारी है....

मिस्र में पहली बार हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शनिवार को सुबह से आरंभ हो गया था जिसका सिलसिला अभी जारी है। रविवार तक चलने वाले इस मतदान में मुख्य मुकाबला अपदस्थ तानाशाह हुस्नी मुबारक के अंतिम प्रधानमंत्री रहे अहमद शफीक़ और मुस्लिम ब्रदरहुड एवं जस्टिस पार्टी के प्रमुख मुहम्मद मुर्सी के बीच माना जा रहा है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।चुनाव ऐसे समय होने जा रहा है जब देश में भारी अव्यवस्था का माहौल है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही मिस्र के सर्वोच्च न्यायालय ने संसदीय चुनाव को रद कर दिया था। इस चुनाव में इस्लामी पार्टियों की जीत हुई थी। चुनाव निरस्त करने से विधायी शक्तियां सैनिक परिषद के पास आ गई हैं। साथ ही न्यायालय ने मुबारक काल में प्रधानमंत्री रहे शफीक़ की उम्मीदवारी को संवैधानिक माना और उन पर प्रतिबंध लगाने से इन्कार कर दिया।......166