11 जून 2012 - 19:30

बहरैन पुलिस की ओर से सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस का प्रयोग किसी से छुपा नहीं है और सार्वजनिक लोगों के घरों पर भी आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं........

बहरैन पुलिस की ओर से सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस का प्रयोग किसी से छुपा नहीं है और सार्वजनिक लोगों के घरों पर भी आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की समर्थित शाही सरकार के सुरक्षाकर्मी खिड़कियों के माध्यम से आम लोगों के घरों में आंसू गैस के गोले फेंक रहे हैं जिसके परिणाम में कई क्रांतिकारी और नागरिक शहीद हो चुके हैं।कहा जा रहा है कि बहरैन पुलिस यह कदम इसलिए उठा रही है ताकि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी और क्रांतिकारी कार्यकर्ता जान बचाने के लिए घरों में पनाह न ले सकें।फ्रांस 24 के अनुसार बहरैन में चौदह फ़रवरी दो हजार ग्यारह से शाही सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है जिसके दौरान दर्जनों लोगों शहीद और घायल हो चुके हैं तथा सैकड़ों की संख्या में लोगों को गिरफ्तार करके जेलों में बंद कर दिया गया है।....166