10 जून 2012 - 19:30

पाकिस्तान के आर्थिक केंद्र कराची में जारी हिंसक घटनाओं और लक्ष्य बना कर की जाने वाली हत्याओं में आज और 11 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए۔۔۔۔۔۔

पाकिस्तान के आर्थिक केंद्र कराची में जारी हिंसक घटनाओं और लक्ष्य बना कर की जाने वाली हत्याओं में आज और 11 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। तेहरान रेडियो की सूचना के अनुसार कराची क्षेत्र हाकस का रोड पर स्थित मुशर्रफ कॉलोनी में मोटर साइकिलों पर सवार पचास से अधिक सशस्त्र लोगों ने क्षेत्र में फायरिंग कर दी जिससे 5 लोग मारे गए। मरने वालों का संबंध लयारी के हाजी सलाम समूह से था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया जबकि इससे पहले पी आई बी कॉलोनी में सशस्त्र आरोपियों ने फायरिंग करके राजनीतिक दल से जुड़े 28 वर्षीय सुहैल हुसैन की हत्या कर दी थी। उधर माड़ीपुर, गोलीमार और पाकिस्तान चौक पर भी गोलीबारी की घटनाओं में 3 लोग मारे गए। लियाक़ताबाद के पास लयारी एक्सप्रेस से दो बंद बोरियों में से शव बरामद हुए हैं।..........166