यमन की जनता ने अपने देश में अमरीका और ज़ायोनी सरकार द्वारा उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के विरोध में फिर सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन किया और सरकार से इस्तीफे की मांग की।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन की राजधानी सनआ, दक्षिण शहर तकज़ और उत्तरी शहर सदरह में अमरीका और ज़ायोनी सरकार के आक्रामक हस्तक्षेप के खिलाफ व्यापक स्तर पर रैली निकाली गई। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने यमन की सरकार से मांग की कि वाशिंगटन से हर तरह का राजनीतिक और सैन्य संपर्क समाप्त कर दिया जाए और पूरे देश में हो रही हिंसा को खत्म किया जाए. प्रदर्शनकारियों ने इसी तरह सरकार से मांग की है कि सेना का नए सिरे से गठन किया जाए और अली अब्दुल्लाह सालेह के आदमियों को सेना से निकाल दिया जाए. इसी तरह उन्होंने सालेह और उनके लोगों द्वारा जनवरी 2011 से अब तक उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों की हत्या के आरोपियों को सही कानूनी फैसला सुनाए जाने की मांग की है।........166
8 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 321069
जनता ने यमन की सरकार से मांग की कि वाशिंगटन से हर तरह का राजनीतिक और सैन्य संपर्क समाप्त कर दिया जाए और पूरे देश में हो रही हिंसा को खत्म किया जाए.