ईरान की नवीं संसद के लिए डाक्टर अली लारीजानी को एक वर्ष के लिए सभापति चुना गया है। तेहरान रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार आज हुए संसद सभापति के चुनाव में अधिकांश सांसदों ने अली लारीजानी को एक वर्ष के लिए संसद सभापति चुन लिया है। संसद सभापति के चुनाव के लिए आज संसद की बैठक में अली लारीजानी और पूर्व सभापति ग़ुलाम अली हद्दाद आदिल प्रत्याशी थे। 270 मतों में से लारी जानी को 177 और हद्दाद आदिल को 89 मत मिले। इस प्रकार अली लारीजानी को संसद सभापति चुन लिया गया जबकि इस चुनाव में चार सांसद तटस्थ रहे। इसी प्रकार सांसदों ने अली लारीजानी को सभापति चुनने के पश्चात मोहम्मद हसन अबु तुराबी फ़र्द और मोहम्मद रज़ा बाहुनर को क्रमशः पहला और दूसरा स्थाई उप सभापति चुना।.........166
4 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 320172
ईरान की नवीं संसद के लिए डाक्टर अली लारीजानी को एक वर्ष के लिए सभापति चुना गया है....