28 मार्च 2012 - 19:30

मासिक पत्रिका इस्लाह के संपादक, प्रसिद्ध शिया धर्मगुरू मौलाना जाबिर जौरासी की आँख का आपरेशन हुआ जिसके परिणाम स्वरूप वह इंदिरा गाँधी आई हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर मे भर्ती हैं.....

भारत से अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ से प्रकाशित होने वाली मशहूर मासिक पत्रिका इस्लाह के संपादक, प्रसिद्ध शिया धर्मगुरू मौलाना जाबिर जौरासी की आँख का आपरेशन हुआ जिसके परिणाम स्वरूप वह इंदिरा गाँधी आई हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर मे भर्ती हैं।

आंख का पर्दा फट जाने के कारण 27 मार्च को उन्हें इंदिरा गाँधी आई हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर मे भर्ती कराया गया था जहाँ 28 मार्च को उनका आपरेशन प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डाक्टर रवी देकैते द्वारा हुआ।

ज्ञात रहे पिछले सप्ताह एक स्थानीय डाक्टर ने  मौलाना के मोतियाबिंद का आपरेशन किया था परन्तु रौशनी न आने की अवस्था में वह इंदिरा गाँधी आई हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर आए जहाँ डाक्टरों और विशेष रूप से नेत्र सर्जन डाक्टर रवि देकैते ने आँख का पर्दा फटने की बात कही थी।

हमारे संवाददाता के अनुसार मौलाना को देखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा दूसरे विभिन्न मौलाना अस्पताल पहुंचे।

 हमारे संवाददाता के पूछने पर मौलाना ने वर्तमान अस्पताल के स्टाफ़ की सराहना की और विशेष कर डाक्टर रवि देकैते का शुक्रिया अदा किया।