29 फ़रवरी 2012 - 20:30

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी में ईरान के प्रतिनिधि अली असग़र सुल्तानिए ने तेहरान में आईएईए के प्रतिनिधिमंडल के काम में रूकावट डालने के दावे को रद्द करते हुए कहा है कि....

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी में ईरान के प्रतिनिधि अली असग़र सुल्तानिए ने तेहरान में आईएईए के प्रतिनिधिमंडल के काम में रूकावट डालने के दावे को रद्द करते हुए कहा है कि जो प्रतिनिधि मंडल भेजा गया था वह निरिक्षकों का नहीं बल्कि आइएईए की तकनीकी, राजनैतिक और क़ानूनी विभाग के उच्चाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल था जिसका उद्देश्य वार्ता करना था। उन्होंने रशा टूडे से साक्षात्कार करते हुए इस प्रश्न के उत्तर में कि आईएईए के प्रतिनिधिमंडल को तेहरान की पारचीन सैन्य छावनी के निरिक्षण की अनुमति क्यों नहीं दी गई, कहा कि तेहरान में इस प्रतिनिधिमंडल का काम, ईरान और आईएईए के मध्य आगामी सहयोग की प्रवृत्ति और काम की परिधि का निर्धारण करना था। श्री अली असग़र सुल्तानिए ने कहा कि संसार के समस्त देशों के अपने क़ानून हैं जिसका आईएईए को पालन करना चाहिए और ईरान किसी को भी पारचीन सहित किसी भी सैन्य छावनी के निरिक्षण की अनुमति नहीं देगा। श्री अली असग़र सुल्तानिए ने इस बात पर बल देते हुए कि ईरान आईएईए के साथ वार्ता जारी रखने पर तैयार है, कहा कि निराधार आरोप लगाना अलग बात है किन्तु ईरान ने आईएईए के प्रतिनिधिमंडल को तेहरान यात्रा का निमंत्रण देकर ऐतिहासिक विशिष्टता प्राप्त की है। .........166