13 फ़रवरी 2012 - 20:30

बहरैन के नेता इब्राहिम अलअरादी ने कहा है कि आले ख़लीफ़ा शासन, बहरैनी जनता का जनसंहार करना चाहता है.....

बहरैन के नेता इब्राहिम अलअरादी ने कहा है कि आले ख़लीफ़ा शासन, बहरैनी जनता का जनसंहार करना चाहता है। उन्होंने अलआलम टीवी चैनल से साक्षात्कार में इस बात की ओर संकेत करते हुए कि आले ख़लीफ़ा शासन बहरैन में जनसंहार का नया क्रम आरंभ करना चाहता है, कहा कि बहरैन का वर्तमान आंदोलन आगामी पीढ़ी के लिए है इसीलिए चौदह फ़रवरी को लूलू स्क्वायर पर विरोध प्रदर्शन का बहुत महत्त्व है। श्री इब्राहीम अल अरादी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि बहरैन जनता, बहरैन में होने वाली घटनाओं की ज़िम्मेदार अमेरिका को समझती है, कहा कि बहरैनी जनता केवल अपना अधिकार चाहती है और इसीलिए दुनिया की निगाहों के सामने कुचली जा रही है। दूसरी ओर यह समाचार प्राप्त हुए हैं कि बहरैनी और सऊदी सुरक्षा बलों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर आक्रमण किया है।.......166